पलामू : जन समाधान कार्यक्रम में कक्षा 5 में पढ़ने वाली कृतिका कुमारी ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को अपनी परेशानी बताई। मेदिनीनगर के वार्ड नंबर-2, बैंक कॉलोनी के पास रहने वाली कृतिका ने बताया कि हाल में हुई भारी बारिश और कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उसके घर में पानी घुस गया था। इस दौरान उसकी कॉपी, किताबें एवं पढ़ाई की अन्य सामग्रियां बह गईं।कृतिका ने उपायुक्त से पढ़ाई जारी रखने के लिए कॉपी-किताब उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बच्ची की बात सुनकर उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को कृतिका को पठन-पाठन की आवश्यक सभी सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जन समाधान कार्यक्रम में बच्ची की पढ़ाई की चिंता, उपायुक्त ने लिया तत्काल संज्ञान






