BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बिश्रामपुर में चार दिवसीय नोट रजिस्टर प्रशिक्षण, समूह की दीदियों को आय-व्यय संधारण की दी गई जानकारी


बिश्रामपुर:झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसपीएल) के अंतर्गत बिश्रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा चार दिवसीय नोट रजिस्टर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार, 17 अगस्त 2026 से हुई।प्रशिक्षण के दौरान चार समूहों के अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष को समूह के सभी खर्च,आय-व्यय तथा संबंधित अभिलेखों और नोट रजिस्टर के सही तरीके से संधारण की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण का उद्देश्य समूह की महिलाओं को वित्तीय लेन-देन एवं अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है।कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम धनंजय कुमार,सीसी सुनीत दीदी एवं सुनीता सीसी दीदी की उपस्थिति रही।समिति की अध्यक्ष रीना देवी,सचिव गुड़ी देवी एवं कोषाध्यक्ष बिंदु देवी सहित समूह की अन्य दीदियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।