एनपीयू के कुलपति से मिले सत्र 2025-29 के ऑफलाइन नामांकित छात्र, सेमेस्टर 1 के बाद सेमेस्टर 2 की परीक्षा कराने की मांग
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद, पलामू : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, एनपीयू के सत्र 2025–29 में ऑफलाइन नामांकित छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा क्रम को लेकर छात्रों की मांग को कुलपति ने सहमति दी है।
सोमवार को एनपीयू के सत्र 2025–29 के ऑफलाइन नामांकित छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला। छात्रों ने अपनी समस्याओं और परीक्षा से संबंधित मांगों को कुलपति के समक्ष रखा।
छात्रों ने मांग की कि पहले सेमेस्टर-1 की परीक्षा आयोजित की जाए और उसके बाद सेमेस्टर-2 की परीक्षा ली जाए। छात्रों का कहना था कि परीक्षा सही क्रम में होने से उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और पढ़ाई में दिक्कत नहीं होगी।
छात्रों की बात सुनने के बाद कुलपति ने उनकी मांग को स्वीकार करने की बात कही और जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करने का आश्वासन दिया।कुलपति के सकारात्मक रुख पर छात्रों ने आभार व्यक्त किया।इस दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना कुमार देव, सरवर आलम, राकेश कुमार, गुलशन कुमार, सानिया मिर्जा, निधि कुमारी, बिट्टू कुमार, साहिद अफ्रिदी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।छात्रों को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परीक्षा का नया शेड्यूल जारी करेगा।





