BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले डीलरों ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना


जिला के डीलरों को पचास हजार मानदेय प्रदान करे राज्य सरकार : अध्यक्ष रविंद्र पांडेय

कैप्शन- धरना में उपस्थित डीलर फडेरशन के पदाधिकारी व डीलर।
मेदिनीनगर। फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले  समाहरणालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर जिला के जन वितरण प्रणाली दुकान के डीलरों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर सभाा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के पलामू जिलाध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने की। फेडरेशन के जिला सचिव संचालन प्रेम प्रकाश ठाकुर ने किया। इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा कमीशन की राशि का भाुगतान नहीं किए जाने से डीलरो की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने सरकार से जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को 50 000 रुपए मानदेय देने की मांग की । उन्होंने कहा कि डीलरों की समस्याओं का हर हाल में समाधान कराया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार डीलर के परिवार जनों को अबुआ स्वास्थ्य योजना का अविलंब लाभा दे। डीलरो को गोदाम से सही मात्रा में राशन सामग्री उपलब्ध कराया जाये। डीलरों की मांगों में कोरोना काल में वितरण किये गये खाद्यान्न का बकाया कमिशन जल्द प्रदान करने, भाारत सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली को पेपरलेस संचालित करने के आदेश को राज्य सरकार द्वारा तत्काल लागू की जाये। कहा गया कि अगर डीलरों की मांगों को नहीं माना गया तो एक अक्तूबर को रांची राजभावन के समक्ष धरना दिया जायेगा। धरना में युगल किशोर तिवारी,लखन राम,सुनील कुमार पाण्डेय,पारस नाथ सिंह प्रेम प्रकाश ठाकुर,सुनील कुमार मिश्रा,नैन कुमारी देवी प्रदीप पासवान,मनोज प्रसाद, नंदलाल सिह, नाजनीन अफरोज, भाानु प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में विक्रेता एवं महिला समूह की सदस्या उपस्थित थी।