BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना


डीलरों को 50 हजार रुपये मासिक मानदेय देने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मेदिनीनगर। फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के बैनर तले जिले के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के पलामू जिलाध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला सचिव प्रेम प्रकाश ठाकुर ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने कहा कि सरकार की ओर से कमीशन की राशि का समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण डीलरों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को 50 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि डीलरों की समस्याओं का हर हाल में समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सरकार से डीलरों के परिवार के सदस्यों को अबुआ स्वास्थ्य योजना का तत्काल लाभ देने तथा गोदाम से निर्धारित मात्रा में सही वजन के साथ राशन उपलब्ध कराने की मांग की।

धरना के अंत में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांगों में कोरोना काल के दौरान वितरित खाद्यान्न के बकाया कमीशन का शीघ्र भुगतान, केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार जन वितरण प्रणाली को पेपरलेस करने की व्यवस्था तत्काल लागू करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो एक अक्टूबर को रांची स्थित राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में युगल किशोर तिवारी, लखन राम, सुनील कुमार पांडेय, पारसनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश ठाकुर, सुनील कुमार मिश्र�