BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ईमानदारी और मानवता की मिसाल बने अरमान पोल्ट्री, स्टेशन रोड के स्टाफ इम्तियाज अंसारी।


बड़े बेटे के स्टेशन जाने के क्रम में रास्ते में मोबाइल फोन गिर गया था। जो अरमान पोल्ट्री, स्टेशन रोड के स्टाफ इम्तियाज अंसारी को रास्ते में मिला। इम्तियाज अंसारी ने ईमानदारी एवं मानवता का परिचय देते हुए मोबाइल फोन को अरमान पोल्ट्री के मालिक सलमान खान को सौंप दिया। जब मेंने अपने बेटे के नंबर पर फोन किया तो सलमान खान ने बाताया की आपका मोबाइल सुरक्षित है। आप आकर ले जाईए। मैं उनके दुकान पर गया तो उन्होंने मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस किया और चाय भी पिलाया। इसके लिए मैंने इम्तियाज अंसारी को पुरस्कृत भी किया। मैंने इम्तियाज अंसारी एवं सलमान खान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बात तो अवश्य प्रतित होता है कि ईमानदारी, मानवता एवं इंसानियत अभी भी हमारे समाज में जिंदा है। मोबाइल लौटाकर इम्तियाज अंसारी एवं सलमान खान ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।