राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी जी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण FIR तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जातिवादी कृत्य के विरोध में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में 6 मुहान चौक के पास प्रधान मंत्री का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी जी ने कहा की माननीय लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी की गयी है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण करने वाले उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर पलामू कांग्रेस कमिटी प्रदर्शन एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन कर लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यानंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ,रिजवान खान,राजेश चौरसिया, महासचिव गोपाल शर्मा, गोपाल त्रिपाठी ,अभिषेक तिवारी, जितेंद्र कमलापुरी, संजय बर्मन, महानगर अध्यक्ष राकेश टिकैट, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुन्ना खान,मो. गुलाम नबी, एनएसयूआई जिला ध्यक्ष आशीष ठाकुर, जहांगीर अंसारी, अनुज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।





