कारगिल शहीद हवलदार प्रबोध महतो की प्रतिमा का 06 सितम्बर को होगा अनावरण।
मुख्य अतिथि होंगे पलामू सांसद माननीय श्री विष्णु दयाल राम जी।
कारगिल युद्ध के अमर शहीद हवलदार प्रबोध महतो की वीरता, देशभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से आगामी 06 सितम्बर 2026 दिन रविवार को 11:00 बजे नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत तुकवेरा पंचायत सचिवालय परिसर में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री विष्णु दयाल राम जी, सांसद, पलामू संसदीय क्षेत्र होंगे। कार्यक्रम को लेकर कारगिल शहीद समिति, तुकबेरा ने पलामू के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विधिवत आमंत्रित किया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, शहीद परिवार के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में अमर शहीद हवलदार प्रबोध महतो के राष्ट्र के प्रति समर्पण, अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। अमर शहीद हवलदार प्रबोध महतो की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति, वीरता एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का प्रतीक होगी। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करेगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 06 सितम्बर को आयोजित इस श्रद्धांजलि एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वीर शहीद को नमन करें। जय हिन्द। वन्दे मातरम्।





