देवघर : पीडीजे कोर्ट में मध्य विद्यालय चंदना के मामले में दायर हुई अपील.
देवघर : पीडीजे कोर्ट में मध्य विद्यालय चंदना के मामले में दायर हुई अपील.
■ 10 जुलाई को होगी अगली सुनवाई.
अमित कुमार
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : करीब 70 साल पुराने *राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चंदना* को बंद किए जाने के मामले में अब देवघर *प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश (पीडीजे)* के अदालत में अपील दायर की गई है।
कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार *09-07-2026* को यह अपील दायर की गई। जिसका *Filing Number Civil Misc. App./201/2026* और *Registration Number Civil Misc. App./16/2026* है। *CNR Number JHDG010028792026* है। मामले की *पहली और अगली सुनवाई 10-07-2026* को होगी।
केस अभी *HEARING* स्टेज में है। सुनवाई *कोर्ट नंबर 1 - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 'कौशल किशोर झा'* के अदालत में होगी।
इस केस के अपीलकर्ता *झारखंड सरकार/देवघर डीसी* हैं, जबकि प्रतिवादी पक्ष में *झारी सिंह व अन्य* हैं।
ज्ञात हो कि, यह अपील *टाईटल एक्जीक्यूशन केस/0500003/2007* से जुड़ा हुआ है, जिसका फैसला *सिविल जज एस्टेब्लिशमेंट* कोर्ट ने *10-06-2026* को दिया था।
गौरतलब है कि सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण देवघर जिले का यह 70 साल पुराना स्कूल 05 जुलाई को सिविल कोर्ट के आदेश पर *सील* कर दिया गया था। स्कूल बंद होने से *300 से अधिक बच्चे* पढ़ाई से वंचित हो गए हैं।
06 जुलाई को 250 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सोनारायठाढ़ी-घोरमारा मार्ग पर उतर कर "स्कूल खोलो, पढ़ाई शुरू करो" के नारे लगाए थे।
अब सभी की नजरें प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में शुक्रवार, 10 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर टिकी है।




