BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दो वर्ष या उसके पूर्व के मामले को एक माह के अंदर करें निष्पादित: एसपी


जामताड़ा। 
साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं मुहिम के तहत अब तक किए गए कार्यों की एसपी शंभू कुमार सिंह ने समीक्षा की। सोमवार को साइबर थाना में एसपी पहुंचे और अब तक की गई कार्रवाई के संदर्भ में साइबर डीएसपी अमित कुमार एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल से जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों का भी अवलोकन किया ।

समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि दो वर्ष या उससे अधिक समय से जितने भी साइबर अपराध थाना में कांड लंबित है, उन सभी को एक माह के अंदर निष्पादित करें। कहा कि  इसे प्राथमिकता से लें। इसके अलावा उन्होंने साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाने और अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।