BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डॉ. गुड़ाकेश चौधरी बने सारठ सीएचसी प्रभारी


डॉ. गुड़ाकेश चौधरी बने सारठ सीएचसी प्रभारी,
बोले : लोगों का बेहतर इलाज होगी प्राथमिकता

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सारठ के नए चिकित्सा प्रभारी के रूप में डॉक्टर गुड़ाकेश चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। वहीं उनके पदभार संभालते ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत भी किया। इधर निवर्तमान सीएचसी प्रभारी डॉ. जियाउल हक ने डॉ. गुड़ाकेश को 
कार्यभार सौंपते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व बेहतर करने की बात कही। वहीं प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते डॉ. गुड़ाकेश चौधरी ने कहा कि वो पूरी टीम भावना से अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे और सीमित संसाधन में भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे, ताकि आम लोगों को समुचित चिकित्सा का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजनों को सहजता से उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर महिला चिकित्सक डॉ प्रज्ञा भगवती, बीपीएम शंकर शरण पंकज समेत कई अन्य मौजूद थे।