BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भाजपा ग्रामीण मंडल की हुई मासिक बैठक, लिए गए कई आवश्यक निर्णय.


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार : शहर के सीताराम डालमिया रोड स्थित ब्रह्म ऋषि आश्रम में गुरुवार को मधुपुर ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आहूत की गई.

बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार भैया ने किया. मौके पर ग्रामीण मंडल के प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी व प्रवासी विशाखा सिंह उपस्थित थी. श्री तिवारी ने बताया कि आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्देशानुसार कार्य करने की बात कही गई. सभी को अपने अपने बूथों को मजबूत करने की सलाह दी गई. उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्त्ता केंद्र के जन कल्याणकारी कार्यों को घर घर तक पहुंचाने की जरूरत है. वही विशाखा सिंह ने भी सभी को नये कार्यकर्त्ताओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही. उन्होंने बताया पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी उसको पूरा करने की बात कही. उन्होंने कहा 16 अगस्त ने प्रवास से सम्बंधित कार्यों को चालू किया जायेगा. मौके पर 
पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, राज नारायण यादव, फुलेश्वर मंडल, धनंजय रवानी, रविंद्र भैया, आनंद यादव, दिनेश यादव, पंकज दास, रामदेव झा, रंजीत वर्मा, अजय भैया, कमल शाही, दिनेश भैया, सरोज शाही, नवल चौधरी, महेंद्र दास, दीपक सिंह, पिंटू मंडल,अक्षय राय, पुष्पा देवी सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे.