ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल दंगवार में शिक्षक दिवस पर केक काटकर मनाया गया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद: शनिवार को हुसैनाबाद प्रखण्ड के ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल, दंगवार में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं के सम्मान में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य कुंदन कुमार दुबे एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय से अवगत कराया और शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं जलकर विद्यार्थियों के जीवन को संवारने का कार्य करते हैं, इसलिए गुरु का आदर करना ही शिष्य का सबसे बड़ा कर्तव्य है।प्रधानाचार्य कुंदन कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के चरित्र और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कठोर परिश्रम और समझदारी से पढ़ाई करने की अपील की, क्योंकि विद्यार्थियों की मेहनत से ही शिक्षकों की मेहनत सार्थक होती है।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षक आलोक कुमार, शिवम सिंह, रिंकी ठाकुर, प्रीती मेहता, प्रदीप यादव, प्रियंका दुबे, आलोक सिंह, रामाधार पाल, रविंद्र विश्वकर्मा, अंशिका कुमारी, बबीता शर्मा, मुकेश पटेल, उमेश यादव, अनुराधा गुप्ता, जया भारती, प्रीति शर्मा, सुधा सिंह, मुस्कान कुमारी, निरा देवी, पम्मी कुमारी, रिंकी गुप्ता, निशा कुमारी, पूनम गुप्ता, एमपी देवी, पूनम सिंह, सानिया कुमारी, विजय सिंह, प्रमोद पांडे आदि की सराहनीय भूमिका रही।






