BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दंगवार में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखंड के विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, स्टेशन रोड, दंगवार में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक सुशील कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया, जिसके बाद सामूहिक रूप से केक काटा गया।
संचालक सुशील कुमार ने कहा कि एक शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है, जो खुद जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश भरता है।उन्होंने छात्रों को डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के प्रति सच्चा सम्मान किताबों में नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और अच्छे संस्कारों से दिखता है।इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
मौके पर प्रदीप कुमार,पवन कुमार, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, अनामिका कुमारी, शशि कुमार, प्रियंका मेहता, रानी कुमारी, शिम्पी कुमारी,सलमा खातून,सुरुचि कुमारी,सपना कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।