गोपाल कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पलामू के जिलाध्यक्ष
कमल किशोर के इस्तीफे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनयन, सदस्यों ने दी बधाई
मेदिनीनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू की आम बैठक रविवार को जेलहाता स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने अपने पद से त्यागपत्र दिया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ स्वीकार कर लिया।
इसके बाद प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेषित मनोनयन पत्र को बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया। मनोनयन पत्र की प्रति गोपाल कुमार सिन्हा को प्रदान की गई। पत्र के अनुसार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गोपाल कुमार सिन्हा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार सिन्हा के मनोनयन पर महासभा के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। निवर्तमान अध्यक्ष कमल किशोर, महासचिव लाल बहादुर सिन्हा, प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उम्मीद जताई कि गोपाल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
बैठक में प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव, महासचिव लाल बहादुर सिन्हा, मधुर सिद्ध, अविनाश वर्मा, अशोक निगम, ठाकुर दीपक किशोर, राकेश कुमार सिन्हा, नीरज कुमार लाल, अरुण अखौरी, सतीश कुमार श्रीवास्तव, अतुल अखौरी, उज्जवल सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, अमोल विचा, चंदन सिन्हा, अजय कुमार, संजय शरण, कमल किशोर, विनय सिन्हा, राकेश सिन्हा, अभिषेक राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





