BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद


मतदाता सूची से संबंधित 7 सितंबर की सुनवाई स्थगित, नई तिथि पर होगी कार्यवाही

मेदिनीनगर। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड, रांची की ओर से 6 सितंबर को पत्र जारी किया गया है।

राज्य सरकार ने 7 सितंबर 2026 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पलामू से प्राप्त निर्देश के आलोक में 76-डालटनगंज विधानसभासे प्राप्त निर्देश के आलोक में 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित 7 सितंबर को पूर्व निर्धारित सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 7 सितंबर को निर्धारित मतदान केंद्रों से संबंधित सुनवाई अगले दिन की जा सकती है अथवा संबंधित पदाधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार सुनवाई की नई तिथि निर्धारित कर सकते हैं।