मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर गोपाल सिंह ने जताया गहरा शोक
सड़क हादसे में तृषा सिंह के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर
मेदिनीनगर। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क हादसे में निधन की दुखद खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना पर पलामू कांग्रेस प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन गोपाल सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गोपाल सिंह ने कहा कि तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में परिवार के सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
— गोपाल सिंह
पलामू कांग्रेस प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन





