जेसीईआरटी,रांची के राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी
सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान(जेसीईआरटी),रांची के द्वारा 5 सितंबर को जेईपीसी रांची के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। जेसीईआरटी के निदेशक श्री शशि रंजन ने राज्य के 190 शिक्षक व शिक्षाकर्मी को सम्मानित किये जाने संबंधी पत्र जारी किया है। बताते चलें कि प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने जेसीईआरटी द्वारा 16-17 जनवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शिक्षा विषयक शोध-पत्र प्रस्तुत किया था तथा 17 फरवरी 2026 को 'नेतृत्व संवाद' के तहत 'विद्यालय विकास के कार्यों में स्थानीय प्राधिकार की सहभागिता' विषय पर लाइव स्ट्रीमिंग में प्रभावशाली साक्षात्कार दिया था। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी द्वारा कोविड काल में संचालित 'पढ़़बे करब टोला कक्षा अभियान' को भी मान्यता के साथ खूब सराहना मिली थी।





