बूटी मोड़ स्थित गोविंदम बैंक्वेट में दो दिवसीय रामायण पाठ संपन्न
बूटी मोड़ दुबे लाइन होटल स्थित गोविंदम बैंक्वेट में दो दिवसीय रामायण पाठ संपन्न हो गया। यह रामायण पाठ कैलाश नाथ दुबे के नेतृत्व में बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार रात दस बजे तक चला इसमें हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह रामायण पाठ गोविंदम बैंक्वेट के मालिक गोविंद दुबे के पुत्र राघव दुबे के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था ।
इस अवसर पर कई राज्यों से आएं कला-संस्कृति की टीमों ने भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया इस मौके पर गोविंद दुबे ने कहा कि बेटे के जन्मदिन पर रामायण पाठ करने से खुशियां दोगुनी हो गईं वहीं समाजसेवी निपु सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बेटे-बेटी के जन्मदिन के अवसर पर पहले भगवान को याद करना चाहिए फिर जन्मदिन मनाना चाहिए इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद के साथ-साथ चाय, पूरी, बूंदी, रसगुल्ला, खीर और आइसक्रीम का भी आनंद लिया इस जन्मदिवस के अवसर पर एक साल पूरा होने पर हजारों लोगों ने राघव दुबे को आशीर्वाद दिया और उसके स्वस्थ रहने खुश रहने के साथ-साथ लंबी उम्र की कामना की ।





