शहीद संतन कुमार मेहता और सुनील राम को पलामू पुलिस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
एसपी कपिल चौधरी ने बरेवा में शहीद संतन की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा—शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय
पलामू, 4 सितंबर। पिछले वर्ष 4 सितंबर 2025 को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पलामू पुलिस के शहीद आरक्षी संतन कुमार मेहता एवं शहीद आरक्षी सुनील राम को शुक्रवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने दोनों वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर शहीद आरक्षी संतन कुमार मेहता के पैतृक ग्राम बरेवा में उनकी स्मृति में निर्मित प्रतिमा एवं स्मारक का पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने अनावरण किया। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, शहीद आरक्षी सुनील राम, निवासी ग्राम परता, थाना हैदरनगर, के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं ग्रामीणों ने भी दोनों शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीद परिवारों के साथ सदैव खड़ी रहेगी पलामू पुलिस
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि पलामू पुलिस के वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पलामू पुलिस सदैव शहीद परिवारों के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद, थाना प्रभारी हैदरनगर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहीदों के प�





