लायंस क्लब डालटेनगंज का सेवा अभियान: 30 अगस्त को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 50 प्लस यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
गांव से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक सेवा कार्यों की बनेगी व्यापक रूपरेखा
मेदिनीनगर। लायंस क्लब ऑफ डालटेनगंज की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब के प्रेसिडेंट रुपेश कुमार ने बताया कि आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को लायंस क्लब ऑफ डालटेनगंज, ज्योतिप्रकाश एजुकेशनल ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ डालटेनगंज फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में इस वर्ष 50 प्लस यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 36 यूनिट रक्तदान हुआ था। इस बार लक्ष्य को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। संग्रहित रक्त को पलामू के जरूरतमंद मरीजों तथा थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
रुपेश कुमार ने बताया कि क्लब की ओर से अगले महीने “चलो गांव की ओर” नाम से विशेष सेवा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत एक गांव को चिह्नित कर वहां ग्रामीणों के बीच तीन से चार घंटे बिताए जाएंगे। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों के बीच कपड़े, बिस्किट, जूस, प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री और टॉफी आदि का वितरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर बच्चों की शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
अक्टूबर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन प्रस्तावित है। इसमें रांची के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक पलामू पहुंचकर जरूरतमंद लोग की सेवा देंगे।
झारखंड के एक बड़े साहित्यकार थे स्व. ज्योति प्रकाश*
पलामू जिला ही नहीं बल्कि झारखंड के एक बड़े साहित्यकार, जिनका रिश्ता पलामू जिला के मेदिनीनगर से रहा है। उनका नाम है स्वर्गीय ज्योति प्रकाश।
ज्योति प्रकाश एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में साहित्य जगत को एक मुकाम तक पहुंचाने का काम किया। जिसकी प्रशंसा आम लोगों से लेकर शासन प्रशासन ने भी किया है। उनका 106 जन्मोत्सव है। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज ने एक मेगा ब्लड कैंप का आयोजन करने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
लायंस क्लब का डाल्टनगंज अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय ज्योति प्रकाश पलामू जिला ही नहीं बल्कि देश के एक धरोहर हैं और इन्होंने पलामू जिला को राष्ट्रीय मानचित्र पर अपने गुण और कृति के कारण पहुंचने का काम किया। इनके लिए जो कुछ भी किया जाएगा, वह बहुत ही कम होगा, लोग उनके बताए हुए मार्ग पर चले, यह उनके प्रति सच्ची जन्मोत्सव होगा।
प्रेस वार्ता में लायंस क्लब का डालटनगंज के लायंस रितेश कुमार सचिव प्रभात अग्रवाल लायंसआलोक माथुर लायंस सुधीर अग्रवाल अध्यक्ष लायंस रूपेश कुमार लायंस संजय पाठक लायंस विनीत कुमार सिंह लायंस अनवर और कोषाध्यक्ष राजपाल नामधारी, लायंस क्लब का डाल्टेनगंज फेमिना के भी लोग शामिल रहेंगे।प्रेस वार्ता में लायंस क्लब का डालटनगंज के लायंस रितेश कुमार सचिव प्रभात अग्रवाल लायंसआलोक माथुर लायंस सुधीर अग्रवाल अध्यक्ष लायंस रूपेश कुमार लायंस संजय पाठक लायंस विनीत कुमार सिंह लायंस अनवर और कोषाध्यक्ष राजपाल नामधारी, लायंस क्लब का डाल्टेनगंज फेमिना के भी लोग शामिल रहेंगे। जिसमें रेखा शांडलिप्य सचिव
डाली सिंह अध्यक्ष शामिल हैं।





