BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

यदुवंश सहाय और अमिय कुमार घोष के नाम पर हो सार्वजनिक स्थलों का नामकरण व प्रतिमा स्थापना : हृदयानंद मिश्र


पलामू आयुक्त ने मांगों पर लिया त्वरित संज्ञान, ज्ञापन डीसी व नगर आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा

मेदिनीनगर। पलामू के दो महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान सभा के सदस्यों यदुवंश सहाय (यदु बाबू) और अमिय कुमार घोष (गोपा बाबू) की स्मृति एवं उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड, झारखंड सरकार के सदस्य सह अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय से मुलाकात कर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से हृदयानंद मिश्र ने कहा कि यदुवंश सहाय और अमिय कुमार घोष पलामू की ऐसी गौरवशाली विभूतियां हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ संविधान सभा के सदस्य के रूप में देश के संविधान निर्माण में भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों की ऐतिहासिक एवं संवैधानिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मेदिनीनगर के जेल-हाता मोहल्ले का नाम बदलकर “यदुवंश नगर (यदु बाबू)” तथा सेवा सदन रोड का नाम “अमिय कुमार घोष रोड (गोपा बाबू)” किया जाए। इसके साथ ही शहर के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर दोनों स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान सभा सदस्यों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने और उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम तथा संविधान निर्माण में योगदान को दर्शाने वाले परिचयात्मक शिलापट्ट लगाने की मांग की गई।

पलामू संवैधानिक विरासत केंद्र बनाने का प्रस्ताव

हृदयानंद मिश्र ने मेदिनीनगर में “पलामू संवैधानिक विरासत केंद्र/कॉर्नर” स्थापित करने का भी प्रस