KBC में गूंजा पलामू के पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का नाम, ‘वन राखी मूवमेंट’ पर पूछा गया सवाल
पेड़ों को राखी बांधकर जंगल बचाने के अभियान ने देशभर में बनाई पहचान, UPSC में भी पूछा जा चुका है सवाल
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को एक बार फिर राष्ट्रीय पहचान मिली है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) जैसे लोकप्रिय क्विज शो में ‘वन राखी मूवमेंट’ को लेकर सवाल पूछे जाने से पलामू का नाम देशभर में चर्चा में आया है। उपलब्ध स्रोतों के अनुसार इस सवाल का सही उत्तर पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल से जुड़ा है।
डॉ. कौशल किशोर जायसवाल मूल रूप से पलामू के छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के डाली बाजार गांव के रहने वाले हैं और दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1967 में ‘जंगल बचाओ, जंगल लगाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद पेड़ों की रक्षा के लिए उन्होंने ‘वन राखी मूवमेंट’ को आगे बढ़ाया, जिसमें पेड़ों को भाई मानकर उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें राखी बांधी जाती है।
पेड़ों को राखी बांधकर संरक्षण का अनूठा संदेश
वन राखी मूवमेंट के तहत पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर लोगों को जंगलों और वृक्षों की रक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के अभियान में सालभर विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर वृक्षों को राखी बांधने की परंपरा निभाई जाती है। उनका संदेश है कि जिस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा करता है, उसी तरह मनुष्य को पेड़ों और प्रकृति की भी रक्षा करनी चाहिए।
उनकी वेबसाइट के अनुसार अब तक लाखों पौधों के वितरण एवं रोपण के साथ बड़ी संख्या में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा जा चुका है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड़ों के संरक्षण और लोगों में पर्यावरण के प्रति





