ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया जमशेदपुर द्वारा चाईबासा पुलिसकर्मियों के लिए रेनसूट वितरण कार्यक्रम आयोजित
चाईबासा, ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया जमशेदपुर द्वारा सरायकेला स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में चाईबासा पुलिसकर्मियों के लिए रेनसूट वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को वर्षा ऋतु में उनके कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया जमशेदपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री ए. धर्मा राव ने कहा कि हॉस्पिटल अब राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना (Rajya Karmi Swasthya Bima Yojana) के अंतर्गत सूचीबद्ध (Empanelled) हो चुका है। इसके तहत चाईबासा पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर में योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सरायकेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "नारायणा हेल्थ द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए शुरू की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। भविष्य में भी हम ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में उनके साथ मिलकर कार्य करेंगे, जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम जनता को भी लाभ मिल सके।"
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को रेनसूट वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के अधिकारियों ने भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निरंतर सहयोग का संकल्प भी व्यक्त किया।





