BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भूमि विवाद की तपिश घर तक पहुंची, पैतृक घर का ताला टूटने से रंजन दुबे चिंतित


सूचना बोर्ड क्षतिग्रस्त करने के बाद घर का ताला तोड़े जाने का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

मोहम्मदगंज। थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी रंजन कुमार दुबे, पिता रमेश दुबे के पैतृक घर का ताला अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रंजन कुमार दुबे ने तत्काल मोहम्मदगंज थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी। अगले दिन गांव पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां घर का ताला टूटा हुआ पाया गया। हालांकि घर से किसी सामान की चोरी नहीं हुई है।

रंजन कुमार दुबे के अनुसार उनके परिवार की पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। इसी बीच खाता संख्या 175, प्लॉट संख्या 501, मौजा झरी, अंचल हैदरनगर की भूमि की बिक्री की गई है। उक्त बिक्री से संबंधित म्यूटेशन प्रकरण केस संख्या 654/2026-27 चल रहा है, जिसमें उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि उनके अनुसार उक्त भूमि की बिक्री अरुण कुमार दुबे, नरेंद्र दुबे, राजेंद्र नाथ दुबे एवं सुरेंद्र दुबे द्वारा की गई है, जबकि खरीदारों के रूप में शमा परवीन एवं तबस्सुम हुसैन के नाम दर्ज हैं।

रंजन कुमार दुबे ने बताया कि न्यायालय में लंबित भूमि विवाद की जानकारी आम लोगों को देने के उद्देश्य से विवादित प्लॉट पर केस नंबर सहित एक सूचना बोर्ड लगाया गया था। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उक्त बोर्ड को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फेंक दिया। इसके बाद उनके पैतृक घर का ताला तोड़े जाने की घटना सामने आने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि वह बिना जांच के किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन भूमि विवाद की पृष्ठभूमि में लगातार सामने आई इन घटनाओं को लेकर उन्हें आशंका है कि उन्हें डराने