उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर SIR 2026 की सुनवाई की तैयारी पूरी।
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत 1 सितंबर 2026 को नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से सुनवाई स्थल और संबंधित मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
नाला विधानसभा क्षेत्र में चापुड़िया, खजुरी, विक्रमपुर, जामदेही, खैरा और सालुका स्थित पंचायत भवनों में सुनवाई होगी। वहीं जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनजातीय कॉलेज मिहिजाम, पंचायत सचिवालय, जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा और मध्य विद्यालय कोड़ापाड़ा में संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर सुनवाई में भाग लेने की अपील की है।






