BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अनुमंडलीय अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड व जांच मशीनें चालू कराने को लेकर


प्रगतिशील युवा क्लब ने प्रभारी स्वास्थ्य उपाधीक्षक को सौपा ज्ञापन 

हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद : प्रगतिशील युवा क्लब, जपला के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण से मुलाकात कर अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड और लैब की सीबीसी व आरबीएस जांच मशीनों को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने तकनीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर उपाधीक्षक को आवेदन सौंपा। प्रगतिशील युवा क्लब जपला के अध्यक्ष प्रदीप पटेल (पीपी) ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने से गरीब मरीजों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें निजी जांच केंद्रों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है, जहां करीब 600 से 1500 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। अस्पताल में सेवा शुरू होने से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और मरीजों का समय व आने-जाने का खर्च भी बचेगा। उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल पर शहर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी भी निर्भर है। सभी ने जल्द सुविधा शुरू करने का मांग किया है. मौके पर प्रगतिशील युवा क्लब के उपाध्यक्ष वारिश खान, शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, चिराग पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।