BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं प्रखंड के कई विद्यालयों में चावल का अभाव, उधार लेकर चलाया जा रहा मध्यान भोजन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं : प्रखंड के विद्यालयों में चल रही मध्यान भोजन योजना का हाल खराब है। कई विद्यालयों में चावल का अभाव हो जाने से बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाने में शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नव प्राथमिक विद्यालय कहुवाबेडा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केंद्रबेरिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केलीबाद सहित प्रखंड के अन्य कई विद्यालयों में चावल समाप्त हो चुका है।

चावल खत्म होने के कारण इन विद्यालयों में शिक्षक इधर-उधर से उधार लेकर किसी तरह मध्यान भोजन योजना चला रहे हैं। कई शिक्षकों ने बताया कि पहले की तुलना में अब कम चावल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

शिक्षकों का कहना है कि अगर समय पर चावल की आपूर्ति नहीं हुई तो विद्यालयों में मध्यान भोजन योजना बंदी के कगार* पर पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट का सख़्त निर्देश है कि किसी भी विद्यालय में मध्यान भोजन बंद नहीं होना चाहिए। इसी निर्देश के आलोक में देशभर के विद्यालयों में यह योजना संचालित की जा रही है।

विद्यालयों के शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों से चावल उपलब्ध कराने की मांग की है। शिक्षकों ने कहा कि छात्रों के हित में इसे जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए ताकि मध्यान भोजन योजना किसी भी सूरत में बाधित न हो।