BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल के बोलपुर से छात्रा को भगाने का आरोप


पश्चिम बंगाल के बोलपुर से छात्रा को भगाने का आरोप,
तलाश में सारठ पहुंची बंगाल पुलिस

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र के नया खरना गांव निवासी मनोहर महरा के पुत्र चंदन दास पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र से कॉलेज की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले आने का मामला सामने आया है। वहीं शुक्रवार की देर रात बोलपुर थाने के एसआई श्रीकांत साहा के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस टीम छात्रा के माता पिता व अन्य परिजनों के सारठ थाना पहुंची थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता के लिखित शिकायत पर बोलपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 273/26 के तहत आरोपित चंदन दास के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं बंगाल पुलिस ने देर रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उनके नया खरना स्थित घर पर छापेमारी भी किया। लेकिन आपोपित युवक व युवती घर पर नहीं मिलने से देर रात थाना लौट आई थी। बताया गया कि आरोपी युवक और युवती का मोबाइल लोकेशन जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित सरासनी गांव है। वहीं
सारठ थाना पुलिस के अनुसार नया खरना गांव निवासी आरोपित यूवक चंदन दास साइबर अपराध का मास्टर माइंड रहा है और जेल भी जा चुके हैं। वहीं ग्रामीणी के अनुसार आरोपी चंदन काफी दिनों से घर पर नहीं रह रहा है और साइबर अपराध के दर्ज मामले को लेकर सारठ  पुलिस भी उनकी तलाश में है।  वहीं अब उनपर पश्चिम बंगाल से युवती को भगा लाने का मामला सामने आने से लोग तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है। वहीं बोलपुर से आये युवती के माता, पिता, भाई, मामा आदि ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री ट्यूशन जाने की बात कह कर बीते 27 जुलाई को ही घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं आने व खोजबीन करने पर पता चला कि चंदन दास नामक युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। इधर सारठ पुलिस का कहना है कि युवती से फोन पर संपर्क होने पर उसने बताया कि उनकी उम्र 18 वर्ष  है और आरोपी युवक के साथ कोर्ट मैरेज कर लिया है। इधर बंगाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।