मानवता की मिसाल: बोल बम कांवरिया ने थके-हारे डाक कांवरिया को सहारा देकर पहुंचाया बाबाधाम
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धा के साथ-साथ मानवता और भाईचारे की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है।
मेला पथ पर एक बोल बम कांवरिया ने थकान और कमजोरी के कारण लड़खड़ा रहे डाक कांवरिया को अपना कंधा देकर बाबाधाम तक पहुंचाया।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि लाल टी-शर्ट पहने कांवरिया अपने साथी को सहारा देकर चल रहा है, जबकि दूसरा कांवरिया हाथ में डाक कांवर की बांस लेकर बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहा है।
कांवरिया पथ पर हजारों की संख्या में 'बोल बम' के जयघोष के बीच यह नजारा श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बन गया। जहां एक ओर सभी शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण के लिए आतुर हैं, वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे की मदद कर वे श्रावणी मेले की असली भावना को जीवंत कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि "कांवरिया एक परिवार है"। रास्ते की कठिनाइयों में एक-दूसरे का साथ देना ही बाबा की सबसे बड़ी सेवा है।
इस तरह के दृश्य राजकीय श्रावणी मेला को सिर्फ धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का संगम भी बना देते हैं।




.jpeg)

