BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गोड्डा में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत साइकिल कार्यक्रम का आयोजन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के कार्यक्रम के तहत प्लस टू हाई स्कूल से गांधी मैदान तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं खेल से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

साइकिल रैली को अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिल चलाने को बढ़ावा देने तथा लोगों को दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि आज के समय में जो फिट है, वही हिट है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। साइकिलिंग से शरीर इस स्वस्थ एवं सक्रिय रहता है तथा यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है।

उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिटनेस के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।