देवघर: स्कूल सील होने के बाद डीएसई ने की वैकल्पिक पढ़ाई की व्यवस्था.
■ प्राथमिक के बच्चे जितानाकनारी और 6-8 के बच्चे भिखोडीह स्कूल में शिफ्ट होंगे.
अमित कुमार
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवघर डीएसई मधुकर कुमार ने सोनारायठाढ़ी प्रखंड के म०वि० चंदना को कोर्ट आदेश पर रविवार, 05 जुलाई को सील कर दिए जाने के बाद छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था का आदेश जारी किया है।
पत्रांक 1266, दिनांक 06.07.2026 डीएसई, देवघर द्वारा सोमवार, 06 जुलाई को जारी पत्र में बताया गया कि देवघर व्यवहार न्यायालय के *Execution Case No. 03/2007 में पारित न्यायादेश के अनुपालन में दिनांक- 05.07.2026 को स्कूल के सभी कमरों एवं सामग्री को जब्त कर ताला लगा दिया गया है।
छात्रों के हित में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निर्देश दिया गया है कि:-
1. कक्षा 01-05 के सभी विद्यार्थियों को *म०प्रा०वि० जितानाकनारी, डायस कोड 20071002201* में पढ़ाया जाएगा।
2. कक्षा 06-08 के विद्यार्थियों को *उ०म०वि० भिखोडीह, डायस कोड 20071004801* में पढ़ाई कराई जाएगी।
डीएसई ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सोनारायठाढ़ी को आदेश दिया है कि वे *म०वि० चंदना* के प्रधानाध्यापक से समन्वय कर यह कार्य *शीघ्रातिशीघ्र* पूरा कराएं और अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
इस पत्र की प्रतिलिपि *उप विकास आयुक्त, उपायुक्त देवघर और निदेशक, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची* को भी सूचना एवं अनुपालनार्थ भेजी गई है।





