BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

"रक्षाबंधन" को लेकर रविवार को खुला रहा देवघर प्रधान डाकघर


"रक्षाबंधन" को लेकर रविवार को खुला रहा देवघर प्रधान डाकघर

• 'स्पीड पोस्ट' समेत सभी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित.

अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : "रक्षाबंधन" को लेकर देवघर प्रधान डाकघर (पिन कोड- 814112) 'रविवार' को सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। डाकघर में छुट्टी के बावजूद सभी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं।

"रक्षाबंधन" को लेकर बहनों द्वारा भाइयों को भेजी जाने वाली राखियों की डिलीवरी को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की थी। प्रधान डाकघर में सामान्य दिनों की तरह ही 'स्पीड पोस्ट' की बुकिंग और डाक डिलीवरी का कार्य हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार "रक्षाबंधन" त्योहार के कारण बहनों द्वारा भाई को भेजी जाने वाली "राखी" पहुंचने में देरी न हो, इसलिए अवकाश के दिन (रविवार) भी डाकघर को खोला गया। इससे लोगों को काफी सुविधा हुई और बहनों की "राखी" समय पर अपने भाईयों तक पहुंच सकेंगी।

सामान्य दिनों की तरह ही आमलोगों के लिए 'रविवार' को शाम 04 बजे तक डाक सेवाएं प्रदान की गई। अवकाश के दिन डाक घर खुला रहने पर डाक कर्मियों में भी काफ़ी उत्साह देखा गया। 

महेश कुमार समेत कई डाककर्मी का कहना था कि हमलोग सेवा भाव से कार्य करने को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं।