देवघर: मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और लूट की बाइक के साथ 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार.
■ 03 जिलों में चोरी-लूट के कई मामलों में थे शामिल, एक देसी पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस बरामद.
अमित कुमार
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : जिले के मोहनपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास छिनतई की फिराक में घूम रहे 02 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवघर एसपी को रविवार,05 जुलाई को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों से छिनतई करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये देवघर, गिरिडीह और दुमका जिले में चोरी, छिनतई, लूट और हत्या की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
देवघर पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कई पुराने अपराध कबूल किए हैं।
1. देवीपुर कांड- 72/2026, दिनांक-18.06.2026 को देवीपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटने के दौरान विरोध करने पर सुपाश मंडल उर्फ टीका नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
2. पथरड्डा कांड संख्या- 83/2026, उसके बाद पथरड्डा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।
3. जसीडीह कांड 211/2026, फिर जसीडीह थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का अपहरण कर मोबाइल और पैसा लूटा था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 04 मोबाइल, 1800 रुपये नगद और चोरी की लोनार मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
राजीव कुमार दास, उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. कामदेव दास, पता: आमगाछी, थाना रिखिया, देवघर, संजीव कुमार दास, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व. कामदेव दास, पता: आमगाछी, थाना रिखिया, देवघर के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। राजीव कुमार दास पर मोहनपुर थाना कांड सं. - 134/2021 और 137/2022 दर्ज है। दोनों पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की कई धाराएं लगाई गई हैं।
पुलिस अब इनसे अन्य जिलों में हुई वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।





