*■ कल्याण विभाग की योजना, मंत्री प्रतिनिधि ने कहा - नियमित स्कूल आएं छात्र*
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं : नावाडीह बसकुपी उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को *कल्याण विभाग* द्वारा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच *171 साइकिल* का वितरण किया गया।
वितरण *मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ उर्फ राजू, कल्याण पदाधिकारी नीतीश कुमार चौधरी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी* के हाथों किया गया।
कल्याण विभाग द्वारा कुल *81 छात्राओं और 90 छात्रों* के लिए साइकिल उपलब्ध कराई गई थी। साइकिल का वितरण *उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहराजाल, सालतर, बदिया, लालगढ़, मध्य विद्यालय डूमरतर* सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच किया गया।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ राजू ने कहा कि *झारखंड सरकार* छात्र-छात्राओं के लिए *निशुल्क साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, कपड़ा, जूता-मोज़ा, बैग* आदि सुविधाएं दे रही है।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे साइकिल का सही रख-रखाव करें और नियमित रूप से विद्यालय आएं। इससे शिक्षकों को पठन-पाठन कराने में सहूलियत होगी और स्कूल का रिजल्ट बेहतर होगा।
कार्यक्रम में *सुनील हांसदा, संकुल साधन सेवक उदय कुमार राय, महबूब अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, प्रहलाद दास* सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।






