BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 40.50 लाख की लूट करने वाले 05 बदमाश गिरफ़्तार


• 4.30 लाख नगद व स्कॉर्पियो बरामद.

अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर हुई 40 लाख 50 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बिहार के 05 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 
इनके पास से लूटी गई राशि, स्कॉर्पियो वाहन और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

ज्ञात हो कि, 08 अगस्त को वादी विक्रम चौधरी ने आवेदन देकर बताया था कि जसीडीह थाना अंतर्गत टाभाघाट-दर्दमारा मुख्य सड़क पर अज्ञात स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रुकवाया। खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर वादी और उनके साथ आए कर्मचारी को अगवा कर 40,50,000 रुपये नगद, मोबाइल, लैपटॉप आदि लूट लिए थे। 
इस संबंध में जसीडीह थाना कांड संख्या-269/2026 बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

देवघर पुलिस अधीक्षक 'प्रवीण पुष्कर' के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के विभिन्न जिलों से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान;
1. कुमोद पोद्दार - 34 वर्ष, पिता स्व. रविन्द्र पोद्दार, महपतिया टोला, सिमुलतला, जमुई 
2. संजय कुमार सिंह - 55 वर्ष, पिता रतु सिंह, तैरैया, बेलहर, बांका
3. शिव शंकर कुमार - 28 वर्ष, पिता सहदेव राम, गोस्वामी टोला, कटोरिया, बांका
4. घनश्याम यादव - 47 वर्ष, पिता तेजो यादव, कैलाश पहाड़ी, बेलहर, बांका
5. विनोद प्रसाद यादव - 38 वर्ष, पिता जगनाथ यादव, सलैया, सिमुलतला, जमुई के रूप में हुई है।

सभी गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के जमुई और बांका जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर निम्न सामान बरामद किया:
- नगद 4,30,000 रुपये - 500 और 200 के नोट
- घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो JH01BP-4780
- 02 मोबाइल फोन - रेडमी और एप्पल कंपनी के
- डेल कंपनी का लैपटॉप - क्षतिग्रस्त अवस्था में
- 02 प्लास्टिक पुलिस डंडा और पुलिस लिखा बोर्ड

पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। इनके विरुद्ध सिमुलतला, धनवार, दुमका, हलसी और देवघर नगर थाना में पूर्व से लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और विद्युत अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

छापामारी दल में जसीडीह, मोहनपुर, चितरा और देवीपुर थाना प्रभारी सहित तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।

देवघर एसपी 'प्रवीण पुष्कर' ने बताया कि आगे की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।