BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बरनवाल युवक संघ द्वारा देवघर में निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिल रहा भोजन और शर्बत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : बरनवाल युवक संघ देवघर के तत्वावधान में रविवार को बरनवाल समाज द्वारा मासव्यापी निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर में बरनवाल समाज के लोग तन-मन-धन से सहयोग कर कांवरियों की सेवा में जुटे हैं।

आज के सेवा दिवस पर जय कुमार बरनवाल, आदर्श मेडिकल जसीडीह के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और खीर की व्यवस्था की गई। शिविर में प्रतिदिन शुद्ध पेयजल, शर्बत, चाय, फल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर में बरनवाल युवक संघ के पदाधिकारी और सदस्य सुबह से ही सेवा में लगे हुए हैं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल, सचिव आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष अजय मोदी, उपाध्यक्ष टिंकू मोदी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सतेंद्र बरनवाल, सागर बरनवाल, बिनोद बरनवाल, अविनाश बरनवाल, पंकज कुमार, पीयूष कुमार, मोती बरनवाल, रमेश बरनवाल, मनोज बरनवाल सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

सेवा शिविर को लेकर बरनवाल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि श्रावणी मेले में बाबा धाम आने वाले प्रत्येक कांवरिया की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है और यह सेवा पूरे माह जारी रहेगी।