BREAKING NEWS

logo

देवघर नगर निगम कार्यालय में "दीदी कैफेटेरिया" का उद्घाटन


■ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार, कार्यालय में ही मिलेगी चाय-नाश्ते की सुविधा

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : सोमवार को *देवघर नगर निगम कार्यालय भवन के बेसमेंट* में *शहरी आजीविका मिशन* के अंतर्गत संचालित *"दी कैफेटेरिया"* का विधिवत उद्घाटन किया गया। कैफेटेरिया का संचालन *रानी स्वयं सहायता समूह* की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

कैफेटेरिया का उद्घाटन *महापौर रवि राउत, उप महापौर टीप चटर्जी और नगर आयुक्त सुलोचना मीणा* ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारी-कर्मी और कार्यालय आए आम लोग भी मौजूद थे।

मौके पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस कैफेटेरिया के शुरू होने से निगम कार्यालय आने वाले *निगमवासियों को एक ही जगह पर चाय, पानी और स्नैक्स* की सुविधा मिल जाएगी। अब रिफ्रेशमेंट के लिए भवन से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

साथ ही *स्वयं सहायता समूह की बहनों को रोजगार* भी मिला है। इससे वे आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनेंगी। कार्यालय का माहौल उन्हें सकारात्मक सोच देगा, जिसका लाभ उनके बच्चों की शिक्षा और ज्ञान पर भी पड़ेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में *गौरव कुमार, रणजीत सिंह, विशाल सिंह, कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, कुमारी अलका सोनी, रत्ना कुमारी* सहित रानी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।