छात्रों के आंदोलन पर जेएमएम का बीजेपी पर हमला; कहा- हेमंत सरकार ने सुनी छात्रों की आवाज
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की देवघर जिला इकाई ने छात्रों के आंदोलन और जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला।
शनिवार को प्रेस वार्ता में जेएमएम नेताओं ने कहा कि छात्र पिछले एक महीने से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। राज्य सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों से संवाद किया और समाधान की दिशा में कदम उठाया।
जेएमएम ने आरोप लगाया कि भाजपा की भूमिका सकारात्मक नहीं रही। भाजपा नेताओं ने आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसके विपरीत हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से बातचीत कर विवादित परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर संज्ञान लिया और निर्णय लिया, जिसके बाद छात्रों में खुशी का माहौल है और कई छात्रों ने सरकार के प्रति आभार जताया है।
जेएमएम ने भाजपा पर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को समाधान से ज्यादा राज्य में अशांति फैलाने में रुचि है। सरकार का उद्देश्य युवाओं की समस्या का समाधान करना है, न कि आंदोलन को दबाना।






