BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झामुमो सेवा शिविर: 10 दिनों से कांवरियों की सेवा में जुटे कार्यकर्ता, रविवार को हलुआ-खीर का वितरण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा लगाया गया सेवा शिविर कांवरियों की सेवा में लगातार सक्रिय है। 

शिविर का उद्घाटन 28 जुलाई को मंत्री हफीजुल हसन एवं सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के कर कमलों से जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में किया गया था। तब से लगातार 10 दिनों से शिविर में कांवरियों के लिए सेवा कार्य जारी है।

झामुमो सेवा शिविर में कांवरियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं:
- भोजन व्यवस्था : प्रत्येक रविवार को श्रद्धालुओं के बीच हलुआ और खीर का वितरण किया जाता है
- चिकित्सा सुविधा : शिविर में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है
- रात्रि विश्राम : थके-हारे कांवरिया शिविर में रात्रि में विश्राम भी कर सकते हैं

सेवा शिविर को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के साथ केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, मनोज दास, नंदकिशोर दास, तेज नारायण वर्मा, केदार कुमार दास, पूर्व प्रत्याशी संजय दास, धनु रावत, परमेश्वर यादव, प्रमोद चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता लगातार मौजूद रहकर सेवा में लगे हैं।

जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बाबा के दरबार आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की सेवा करना ही झामुमो कार्यकर्ताओं का संकल्प है।