BREAKING NEWS

logo

करौं : भक्ति और आस्था से गूंजा पटाबर दूबे मंदिर, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.


करौं : भक्ति और आस्था से गूंजा पटाबर दूबे मंदिर, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.  

■ वार्षिक पूजन में दर्जनों गांवों से पहुंचे लोग, खीर प्रसाद के लिए लगी लंबी कतार. 


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं : करौं बाजार स्थित पटाबर दूबे मंदिर में *वार्षिक पूजन* का आयोजन सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो दोपहर तक जारी रहा।

पूजा में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। *करौं और सारठ प्रखंड* के *करौं, सीरिया, कमलकर, सालतर, गोविंदपुर, तारापुर, जांत, गौरीपुर, डिंडाकोली, चाँदचौरा, परतापुर, बेलकियारी, आलमपुर, दुबरा, रानीडीह, बेहराजाल, लकड़छारा, फोफनाद, केंदबेरिया, पण्डुवा, गुरबाद* सहित दर्जनों गांवों के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।  

भक्तों ने *बाबा दूबे* को फल, मूल, नारियल, जनेऊ, सुपारी अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।

पूजा-अर्चना *पंडित श्यामापद बनर्जी, आलोक आचार्य और असित आचार्य* सहित अन्य पंडितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराई गई। मंत्रोच्चार और घंट-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

पूजन के बाद *खीर प्रसाद* का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में *मनोज राय, असीम राय, परिमल राय, कुंदन राय, सरोज राय, विजय राय, किशोर राय, कपिल राय, कृष्ण सिंह, नूनू राय, प्रकाश राय, कोका राय* सहित बाजार के दर्जनों लोग सुबह से ही व्यवस्था में जुटे रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पटाबर दूबे की वार्षिक पूजा आस्था का प्रतीक है और हर साल यह आयोजन क्षेत्र की एकता और भाईचारे को मजबूत करता है।