BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अवैध पत्थर लदे हाईवा पर खनन विभाग की कार्रवाई, वाहन जब्त, चालक, उपचालक फरार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव के समीप खनन विभाग की टीम ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थर लदे एक हाईवा को जब्त किया है। जब्त हाईवा को विभाग की टीम ने मधुपुर थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला खनन निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवा बिहार की ओर जा रहा था। जांच के दौरान चालक से पत्थर के परिवहन से संबंधित वैध चालान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसी दौरान कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और उपचालक हाईवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
खनन विभाग ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक और उपचालक की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।