रांची एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : उड़ीसा के सुंदरगढ़ से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे 09 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर को एक लाख रुपये नगद दान किया।दान करने वालों में जतिन कुमार नायक, अमित कुमार नायक, संजीव कुमार सहित 09 लोग शामिल थे। सभी ने बाबा का जलार्पण कर मंदिर की दान पेटी में सहयोग राशि जमा की।श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई है, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से दान किया है।
ओड़िशा के 09 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में किया 1 लाख रुपए नगद दान






