रांची एक्सप्रेस ब्यूरो देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन शनिवार को बाबा नगरी में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। अहले सुबह 04:13 बजे से जलार्पण शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।शनिवार को कुल 2,02,458 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें शीघ्र दर्शनम कूपन से 9,229, बाह्य अर्घा के माध्यम से 92,854 और आंतरिक अर्घा से 1,00,375 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कतार प्रबंधन के लिए QRT टीम, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की 24 घंटे तैनाती की गई है। पूरे रूट लाइन पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि हर कांवरिया को सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।
श्रावणी मेला के 24वें दिन 02 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण






