BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अंतिम सोमवारी की तैयारी: एसपी ने 23 QRT और CRPF टीमों के साथ की समीक्षा बैठक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने शनिवार, 22 अगस्त को चौथी और अंतिम सोमवारी के सुरक्षित संचालन को लेकर 23 QRT और CRPF टीमों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की।

बैठक में पिछली तीन सोमवारी के अनुभवों की समीक्षा कर भीड़ प्रबंधन, कतार के सुचारु संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि QRT सोमवारी ड्यूटी का महत्वपूर्ण अंग है। सभी टीमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें और किसी भी सूचना या आपात स्थिति में वायरलेस पर तत्काल अपडेट होकर त्वरित और समन्वित कार्रवाई करें।

साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को रिवॉर्ड देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई।