करौं के सिरसा पंचायत भवन में एसआईआर फॉर्म जमा करने का काम शुरू, बीडीओ ने किया निरीक्षण
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : सिरसा पंचायत भवन में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित नोटिस फॉर्म जमा कराने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करौं प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो करौं प्रखंड उपाध्यक्ष गुलाम अशरफ उर्फ राजू भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने संबंधित कार्यों की जानकारी ली और आम लोगों से जुड़े कार्यों का जायजा लिया।
विधायक प्रतिनिधि ने कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR नोटिस फॉर्म जमा कराने में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने पर जोर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने भी मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।






