चिहारी पीठ में डीएमएफटी से बनी पीसीसी सड़क का एसडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोड्डा : अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव ने पथरगामा प्रखंड के चिहारी पीठ प्रांगण में डीएमएफटी मद से निर्मित पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना की जानकारी ली और निर्देश दिया कि डीएमएफटी की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित प्राक्कलन और तकनीकी मानकों के अनुसार हो।
उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो। डीएमएफटी का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकसित कर स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा देना है, इसलिए योजनाओं का निर्माण उपयोगिता को ध्यान में रखकर किया जाए।
एसडीओ ने अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण और स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।






