• नंदकिशोर मंडल बने अध्यक्ष
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
पालोजोरी (देवघर) : पालोजोरी संकुल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फाड़ासिमल में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष का नए सिरे से चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से नंदकिशोर मंडल को अध्यक्ष और प्रियंका देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में नई समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख उषा किरण मरांडी और फाड़ासिमल के प्रधान सुबल चंद्र दास सहित पर्यवेक्षक के रूप में बीआरसी स्तर से सीआरपी पुरुषोत्तम चौधरी और आरटी मनोज मंडल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
बताया गया कि नई शिक्षा नीति के तहत लगभग एक माह पूर्व समिति का पुनर्गठन किया गया था, लेकिन पर्यवेक्षकों ने गाइडलाइन को दरकिनार कर पिछले टर्म के अध्यक्ष को ही फिर से अध्यक्ष चुन लिया था। इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ और बीईईओ से की थी।
शिकायत के बाद बीईईओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नए सदस्यों के बीच से बैठक कर फिर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने का निर्देश दिया था। इसी के आलोक में शनिवार को बैठक कर चुनाव किया गया।
मौके पर प्रमुख उषा किरण मरांडी, प्रधान सुबल चंद्र दास, प्रधानाचार्य नित्यानंद झा, विष्णु भंडारी, जियाराम रजवार, संजीव दास, नंदकिशोर दास सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।







