एसपी प्रवीण पुष्कर ने श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं को दिए गए सुगम जलार्पण के निर्देश
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
बैद्यनाथधाम : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के नौवें दिन शुक्रवार, 07 अगस्त को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, कतारबद्ध जलार्पण, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कतारों में अनुशासन बनाए रखा जाए, भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए वे लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण की सुविधा उपलब्ध हो सके।




.jpeg)

