सभी मतदान केन्द्रों पर 08 और 09 अगस्त को विशेष मतदाता शिविर का होगा आयोजन.
• मतदान केंद्रों पर जुड़ेंगे नाम, परिवार के सभी सदस्य एक ही जगह करा सकेंगे शिफ्ट.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर-2026 के तहत 08 और 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्रथम विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। अर्हता तिथि 01.10.2026 निर्धारित की गई है।
शिविर में ये काम होंगे
1. नया नाम जोड़ना: जिन युवाओं की उम्र 01.10.2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे प्रपत्र-6 के साथ आवेदन कर नाम जुड़वा सकते हैं।
2. नाम स्थानांतरण: यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर हैं, तो सभी का नाम एक ही मतदान केंद्र पर ट्रांसफर कराया जा सकता है।
3. सुधार और अन्य कार्य: निवास स्थानांतरण, नाम/पते में सुधार, EPIC कार्ड निर्माण, दिव्यांगजन के रूप में चिन्हितीकरण के लिए प्रपत्र-8 के साथ आवेदन BLO को जमा किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
जो भी पात्र भारतीय नागरिक001.10.2026 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं या कर लेंगे, और देवघर जिले के किसी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे शिविर में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां ने कहा कि "लोकतंत्र में हर एक वोट मूल्यवान है"। इसलिए छूटे हुए सभी योग्य नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।




.jpeg)

